Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भोपाल में शिक्षको पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में अतिथि शिक्षको में आक्रोश जमकर नारेबाज़ी कर सोपा ज्ञापन

Barkat Qureshi / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 409

Share:
खंडवा/मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु 12 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने अतिथि शिक्षक महापंचायत भोपाल में आयोजित कर अनेक घोषणाएं की थी। अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर गुरुजियों की तर्ज पर विभागीय परीक्षा, वार्षिक अनुबंध में 50 प्रतिशत आरक्षण और बोनस अंक देकर नियमित करने की घोषणा की थी। किन्तु एक वर्ष बाद भी आज दिनांक तक आदेश जारी नहीं हुआ।तत्पश्चात आदेश जारी कराने सैकडों बार शासन प्रसाशन से आवेदन निवेदन कर चुके हैं। उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर 10 सितंबर 2014 को भोपाल में हजारों की संख्या में एकत्र होकर सांवैधानिक रूप से अपनी बात रखने का प्रयास किया गया। जिसके बाद 11 सितंबर 2024 को वल्लभ भवन मंत्रालय में शासन-प्रशासन तथा अतिथि शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई जिसमें कुछ तात्कालिक मांगों पर सह‌मति बनी थी। उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर पुनः बीस दिन बाद दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से बचन निभाने का आग्रह भोपाल के तुलसी नगर अंबेडकर पार्क सेकेंड स्टांप पार्क में कर रहे थे। जहाँ पुलिस प्रशासन ने रात्रि लगभग 08 बजे स्ट्रीट लाइट बंद करके बिना किसी चेतावनी के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के साथ गालीगलौच करते हुये अतिथि शिक्षक भाई-बहनों पर लाठीचार्ज करवा कर जमकर पिटाई की गई। जिसमें कई दर्जन अतिथि शिक्षकों को गम्भीर चोटे आई है। तथा प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार, प्रदेश महासचिव सन्तोष कहार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी.एम बखान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश ओसी सहित अन्य 250 अतिथि शिक्षक/ शिक्षिकाओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है जो अत्यंत घोर निंदनीय घटना है। इसके विरोध में खंडवा कलेक्टर में अतिथि शिक्षकों ने एकत्रित होकर जम के नारेबाजी की और ज्ञापन सोपा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें