Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन : संवाददाता बरकत कुरैशी

Barkat Qureshi / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 299

Share:

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नीलकंठेश्वर महाविद्यालय खंडवा

खंडवा//मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के समाजकार्य स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की कार्यशाला में रविवार दिनांक 18जनवरी 2026को श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय खंडवा में ब्लाक स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल, डॉ अदिती शर्मा, अभिनेष सिंह समाजसेवी, निकिता वेलफेयर सोसायटी से रोशनी झा, नवांकुर संस्था से रामकुमार, वर्मा, एवं ब्लाक समन्वयक राजकुमार मालाकार,की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर स्वावलंबन, स्वैच्छिकता, पर्यावरण संरक्षण, सामुहिक्ता, नशामुक्त समाज पर विचार रखे। डॉ अदिती शर्मा ने स्वच्छता पर अपने विचार रखते हुए शरीर की बीमारियों को पहचानें एवं दांतों की देखभाल एवं सुरक्षा कैसे करें उपाय बताएं।

अभिनेष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा स्वदेशी अपनाओ एवं विदेशी चीजों का बहिष्कार करें। जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने समाजकार्य के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एवं अभियान के अंतर्गत गांव के लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। परामर्शदाता मयंक राठोर ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का परिचय देते हुए ब्लाक समन्वयक राजकुमार मालाकार ने बताया कि ग्रामोदय, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामुहिक श्रमदान, परिवार संपर्क, सामाजिक समरसता, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नषामुक्त समाज,गौ संरक्षण, आदि पर जिले भर में नवांकुर संस्थाओं एवं समाजकार्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया एवं अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर राहुल राठवे, नारायण फरकले, विवेक सारसर सहित नवांकुर संस्थाओं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष पटेल ने किया आभार परामर्शदाता दिलावर सोनरिस ने माना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें