विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 249
खंडवा।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को 29 धारदार तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को 7 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बमनगांव रोड पांच पुलिया के पास रेलवे आउटर क्षेत्र में एक युवक बोरे में तलवारें लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतेहपुर उंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरे से 29 नग धारदार लोहे की तलवारें बरामद की गईं। आरोपी इन हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 197/26, धारा 25 (1-बी) (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी खंडवा आ चुका है और उससे शहर में तलवार खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना में भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर, नवल ठाकुर, मोहन सिंह मुवेल, इरशाद अली, आरक्षक अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, महेन्द्र भाग्यवार, अभिषेक सन्यास, राहुल, आलेस एवं पंकज साहू सहित कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन