विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले : इनरव्हील क्लब स्पार्कल ने ऊर्जा पाण्डेय के मनोनयन पर किया सम्मान
Barkat Qureshi / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 690
इनरव्हील क्लब स्पार्कल ने ऊर्जा पाण्डेय के मनोनयन पर किया सम्मान
खंडवा। इनरव्हील क्लब स्पार्कल द्वारा गुरुवार को हल्दी-कुमकुम एवं लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंडवा शहर की बिटिया ऊर्जा पाण्डेय को सुप्रीम कोर्ट की पैनल काउंसिल (यूनियन ऑफ इंडिया) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमा पवार एवं लायंस क्लब की मधुबाला शेलार का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष दीपमाला पाण्डे ने की। उन्होंने बताया कि आयोजन में क्लब की सभी सदस्य पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में शामिल हुईं। पूर्व अध्यक्ष रविन्दर सलूजा द्वारा आयोजित बेस्ट पंजाबी लुक प्रतियोगिता में संगीता सोनवणे को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि वंदना गुप्ता एवं सुदीपा पाराशर को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मीरा व्यास को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

मनोरंजनात्मक खेलों में मंजू मिश्रा ने प्रथम, पिंकी दीक्षित ने द्वितीय एवं मीना गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा पाण्डेय को सुप्रीम कोर्ट की पैनल काउंसिल का सदस्य मनोनीत होने पर क्लब सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्ष रविन्दर सलूजा द्वारा सम्मानित किया गया।
हल्दी-कुमकुम का वितरण उपमा एवं आकांक्षा शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि लकी ड्रॉ सीमा तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिंकी राठौर, एडिटर मोनिका शर्मा एवं दुर्गा वाघमारे ने ऊर्जा पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वंदना गुप्ता, मनोरमा तिवारी, रंजना शर्मा, सोनिया उपाध्याय, रीना मिश्रा, प्रमिला शर्मा, अमृता तापड़िया, आशा सेगर, अन्नपूर्णा तंवर, अलका शर्मा, अनीता पाराशर, संगीता राठौर, वर्षा राठौर, विद्या डोडिया, प्रतिमा अरोरा, अर्चना मिश्रा, माधवी जोशी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन