Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: सार्वजनिक शौचालयों की गुणवत्ता को लेकर समीक् : विशेष खबर

Barkat Qureshi / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 286

Share:

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: सार्वजनिक शौचालयों की गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

खंडवा(लोकेंद्र तिरोले)स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत सार्वजनिक, सामुदायिक एवं स्कूल शौचालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एसबीएम कार्यालय, जिला उद्यान में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खुले में शौच एवं खुले में मूत्र विसर्जन की रोकथाम, शौचालयों के संचालन एवं रख-रखाव, फील्ड स्थिति एवं दस्तावेज़ीकरण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी केयरटेकरों को शौचालय स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ODF++ मानकों के अनुरूप दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएँ, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ जल की उपलब्धता तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ODF++ मापदंडों, फील्ड एविडेंस, जियो-टैगिंग एवं पोर्टल अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें