गीला–सूखा कचरा पृथक्करण को लेकर नगर निगम का जनजागरूकता अभियान : विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
Barkat Qureshi / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 368
खंडवा। नगर निगम खंडवा द्वारा 21 जनवरी 2026 को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम प्रांगण से महापौर अमृता अमर यादव एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के तहत IEC टीम के सदस्यों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण विषयक विशेष ड्रेस पहनकर नागरिकों को जागरूक किया गया। बाजार मार्गों एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए समझाइश दी गई।

प्रातः हाटकेश्वर वार्ड में नागरिकों को घरों में ही गीला एवं सूखा कचरा पृथक रखने तथा डोर-टू-डोर वाहन के अलग-अलग कम्पार्टमेंट में कचरा डालने की जानकारी दी गई। दोपहर पश्चात सर्राफा बुधवारा वार्ड के वाणिज्यिक क्षेत्र में पॉलीथीन उपयोग को लेकर कार्रवाई की गई, जहां व्यापारियों को अमानक पॉलीथीन के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प अपनाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान IEC टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर 3,000 रुपये की जुर्माना कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन