Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले : सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्

Barkat Qureshi / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 603

Share:

खंडवा/सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्रीयन थीम रखी गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनके पुरस्कार अर्चना तिवारी द्वारा प्रदान किए गए। खेल प्रतियोगिता में सीमा तिवारी ने प्रथम तथा आराधना मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रीति शुक्ला द्वारा मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई।

महिलाओं के लिए आकर्षक रैंप वॉक का आयोजन अर्चना मिश्रा एवं सेतु शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में राखी शुक्ला प्रथम, आशा त्रिपाठी द्वितीय तथा लता पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।हल्दी कुमकुम का वितरण अनीता ओझा द्वारा किया गया। लकी ड्रॉ सीमा तिवारी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपमाला पांडे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य निशा दुबे, मंजु मिश्रा, ममता तिवारी, सावित्री तिवारी, रितु मिश्रा, अकिंता मिश्रा, प्रीति शुक्ला, सुनीता पांडे, सुजाता तिवारी, लीला त्रिपाठी, लता मिश्रा, वैदेही त्रिपाठी, अर्चिता मिश्रा एवं किरण पांडे रहीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें