Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

संवाददाता लोकेंद्र तिरोले : अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद

Barkat Qureshi / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 150

Share:

खंडवा।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो देशी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान होजेफा उर्फ गोलू तेली के रूप में हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के निर्देशन में 6 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कब्रस्तान रोड क्षेत्र में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे पुलिया के आगे हरिश्चंद्र मुक्तिधाम रोड पर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम होजेफा उर्फ गोलू तेली निवासी गुलमोहर कॉलोनी बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से बेल्ट में छिपाकर रखी गई दो देशी पिस्टल बरामद हुई, जिनमें मैगजीन लगी हुई थी।

आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने दोनों पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हथियार खरगोन जिले के ग्राम सिगनूर से खरीदे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जब्त हथियारों की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव, मनोज दवे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर, नवल ठाकुर, आरक्षक अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, महेन्द्र भाग्यवार, अभिषेक सन्यास, राहुल, आलेस एवं पंकज साहू तोमर सहित कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें