

किल्लौद। ब्लॉक मुख्यालय के सी.एम. राइज विद्यालय किल्लौद में बस संचालन के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गत दिनांक 14/10/2024 से छात्र आंदोलन किया जा रहा था,पूर्व में इसकी सूचना तहसीलदार व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महोदय के माध्यम से जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाया दिया गया था,एवं ज्ञापन के माध्यम से परिषद की मांगे रखी गई थी कि विध्यालय मे जितनी बसे आबंटित है उतनी बसों का संचालन हो उक्त मांगो को जिला प्रशासन ने मान्य करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आश्वस्त किया कि आगामी 01/11/2024 को एक और बस का संचालन किया जाएगा एवं बाकी बसों का संचालन भी समय से किया जाएगा इसी के समर्थन में विद्यार्थी परिषद द्वारा आज दिनांक 15 को उक्त आश्वाशन पर आज छात्र आंदोलन समाप्त किया साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि आपके द्वारा दी गई दिनांक पर बस का संचालन नही होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किल्लौद द्वारा फिर से 01/11/2024 को भूख हड़ताल किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी इसमें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सहमति जताई,उक्त आंदोलन के समय मंत्री सुनील राठौड़,सह मंत्री शैलेन्द्र चौहान बंजारा,रोहित गोहर,महेश राठौड़,जयंत प्रजापति, मिथुन पंवार बंजारा,कपिल चौहान,पूनम अमकरे,ऋतुराज विश्वकर्मा,दीपक राठौर,सुभम राठौड़,मोहित मीणा, अजय पंवार,अमन मीणा,सुमित चौहान एवं विद्यालय के विद्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।