Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: तस्लीम अजमेरी बने कसरावद नगर के अजमेरी पिंजारा समाज के सदर सामाजिक बैठक में हो विवादों का निपटारा

Barkat Qureshi / Tue, Oct 15, 2024 / Post views : 267

Share:
कसरावद में अजमेरी पिंजारा समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। सर्वसम्मति से कसरावद नगर में अजमेरी पिंजारा समाज का सदर तस्लीम अजमेरी को चुन लिया गया। खरगोन रोड़ स्थित अनुगीत गार्डन में अजमेरी पिंजारा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अजमेरी पिंजारा जमात का सर्वसम्मति से सादिक अजमेरी को समिति का नायब सदर चुना गया। बैठक में अजमेरी पिंजारा जमात की सर्वसम्मति से अब्दुल रशीद अजमेरी को खजांची चुना गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम दोगावा के अजमेरी पिंजारा जमात सदर आशिक अजमेरी कसरावद नगर अजमेरी पिंजरा समाज के नवनिर्वाचित सदर तस्लीम अजमेरी, एवं नायब सदर सादिक अजमेरी,व खजांची अब्दुल रशीद अजमेरी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने फैली बुराइयों, आपसी झगड़ों का निराकरण पुलिस थाना और कोर्ट में जाने से पहले समाज में किया जाए। कसरावद नगर में आने वाली बारात में बजने वाले डीजे एवं बैंड पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही कसरावद नगर से जिस किसी शहर व गांव में भी बारात जाएगी वहां पर भी बारात में डीजे एवं बैंड पर प्रतिबंध रहेगा, शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अजमेरी समाज सदर ने संगठन का विस्तार करते हुए। समाज के गरीब बीमार व्यक्तियों की मदद करने, आपसी झगड़ों की सुलह समाज में करने, युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने, दस सदस्यों को मिलाकर निस्तारण करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें