Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बस संचालन का आश्वाशन पूर्ण न होने पर विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र आंदोलन करने बैठे

Barkat Qureshi / Mon, Oct 14, 2024 / Post views : 348

Share:
किल्लौद/ब्लॉक मुख्यालय के सी.एम. राइज विद्यालय किल्लौद में बस संचालन के संबंध में 4 अक्टूबर को छात्र और पलको द्वारा और 8 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिलाधीश महोदय,जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महोदय के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया गया था, बार बार आश्वाशन दिया गया किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई इसी के विरोध में आज कड़कती धूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र आंदोलन पर बैठे,उपस्थित अधिकारी आंखे बंद किए छाव में बैठकर देखते रहे,संबंधित समाया कंपनी से शासन का बस संचालन का अनुबंध हुआ है, अनुबंध अनुसार विद्यालय में 7 बसों का संचालन होना है किंतु कंपनी द्वारा अभी तक एक भी बसों का संचालन नही किया गया,नगर सह मंत्री शैलेन्द्र चौहान बंजारा से जिला शिक्षा अधिकारी ने फोन के माध्यम से बात करी,श्री बंजारा द्वारा बताया गया की जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है समाया कंपनी से पत्राचार किया गया है किंतु अभी तक कोई उचित जवाब नहीं मिला है ऐसे में कह नही सकते की बसे कब तक संचालित होगी, दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निरंतर छात्र आंदोलन किया जा रहा है और मांग है की जब तक बसों का संचालन नही होता छात्र आंदोलन समाप्त नही करेंगे, आवश्कता पड़ने पर शाला ताला बंदी भी की जायेगी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी मोहन नायक भी विधार्थी परिषद के समर्थन में बैठे आंदोलन के समय मंत्री सुनील राठौड़,सह मंत्री शैलेन्द्र चौहान बंजारा,रोहित गोहर,महेश राठौड़,जयंत प्रजापति,विनोद चौहान,कपिल चौहान,ऋतुराज विश्वकर्मा,दीपक राठौर,मिथुन पंवार,सुभम राठौड़,मोहित मीणा,सुमित मीणा,पालक प्यारसिंह देवड़ा, मुकेश सेन, गोलू प्रजापति एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी मोहन नायक,थाना प्रभारी एम एस चौहान एवं पुलिस प्रशासन और छात्र उपाथित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें