Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर जिला भाजपा सदस्यता में बना लखपति

Share:
मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर जिला भाजपा सदस्यता में बना लखपति बुरहानपुर ( जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव)संगठन पर्व के तहत भाजपा में 2 सितंबर 2024 से देश भर में जारी सदस्यता अभियान के तहत बुरहानपुर जिले में अब तक एक लाख से अधिक सदस्य बनाकर बुरहानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडल और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लोकप्रियता को सिद्ध कर दिया है। इस विशाल सदस्यता से साबित होता है की भाजपा बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होकर सेवा भाव से आमजन के बीच कार्यरत रहती है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने बताते हुए कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है। जिसमें 100 से अधिक और 50 सदस्यों से अधिक जिस जिस कार्यकर्ता ने अपने बूथ, अपने मंडल या विधानसभा,, जिले में भारतीय जनता पार्टी सदस्य बनाए हैं ऐसे सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा, पृष्ठभूमि, कार्य पद्धति और संगठन क्षमता के आधार पर जिला सक्रियता सदस्य समिति की अनुशंसा पर 31 अक्टूबर के पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा सक्रिय सदस्य बनाने हेतु जिला स्तर पर सतत संपर्क में रहकर सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी बलराज नवानी जिला महामंत्री सुभान सिंह चौहान चिंतामणि महाजन राहुल यादव यादव सहित संगठन के वरिष्ठ और पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यालय पर कार्यालय समय में उपस्थित रहकर निर्धारित समय अवधि में सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सक्रिय सदस्यता की शुरुआत में जिला अध्यक्ष मनोज मानेजी, प्रभारी बलराज नवानी ने सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनिस (दीदी) को सक्रिय सदस्य बनाकर बुरहानपुर जिले में अभियान की शुरूआत कर दी है। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पूर्वे ने दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें