: सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर ,खंडवा के विद्यार्थियों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण
Barkat Qureshi / Tue, Oct 22, 2024 / Post views : 322
सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर ,खंडवा के विद्यार्थियों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण
खंडवा सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर, के विद्यार्थियों को जल के महत्व से अवगत कराने हेतु एक दिवसीय जल शोधन संयंत्र, चारखेड़ा जिला खंडवा का भ्रमण कराया गया ,भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में जल उपचार प्रक्रिया की समझ विकसित हुईं ,जल उपचार में लगने वाले लागत एवं समय की जानकारी प्राप्त की ,जल गुणवत्ता मानकों की जानकारी विकसित हुई ,जल का महत्व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआ एवं जल प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत हुऐ। प्राचार्य धनपाल चौरे द्वारा बताया गया की भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का चयन त्रैमासिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने, शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति एवं अन्य गतिविधियों में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर भाग लेने के आधार पर किया गया , चयनित 55 विद्यार्थियों के साथ शाला के शिक्षक श्री नरेंद्र डोंगरे ,श्रीमती पार्वती खेडेकर ,श्री रवींद्र शुक्ला, श्रीमती शहनाज खान, श्रीमती मृदुला शुक्ला एवं श्री योगेश गढ़वाल,श्री जाकिर हुसैन , एवं जिला प्रभारी श्री राजेश बिरला रहे ।विज्ञापन
विज्ञापन