: ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर नेशनल लेवल डांस चैंपियन शिप में खंडवा के मोहित रायमले ने मुजफ्फरपुर में जीता 1st विनर का खिताब
Barkat Qureshi / Wed, Oct 23, 2024 / Post views : 286
ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर नेशनल लेवल डांस चैंपियन शिप में खंडवा के मोहित रायमले ने मुजफ्फरपुर में जीता 1st विनर का खिताब
19 अक्टूबर 2024 को मुजफ्फरपुर में नेशनल लेवल डांस चैंपियनशिप "ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर" कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई के मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश सर मुख्य जज के रूप में उपस्थित हुए।
जहां फाइनल कंपटीशन में 55 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया जिसमें खंडवा शहर के मोहित रायमले ने पहले स्थान का खिताब हासिल किया कोरियोग्राफर धर्मेश सर द्वारा मोहित रायमले को जीतने पर 1st विनर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मोहित रायमले ने बताया कि यह जीत उनके लिए सपना जैसा है। वे बहुत खुश हैं कि उन्होंने खंडवा का नाम रोशन किया। आगे भी इसी तरह मेहनत करके वह डांस में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। साथ ही माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। वे सभी उन साथियों का धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए उनका साथ दिया।विज्ञापन
विज्ञापन