संवाददाता लोकेंद्र तिरोले : "एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश
Barkat Qureshi / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 52
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश
वृंदावन विहार कॉलोनी में हुआ वृक्षारोपण, सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
खंडवा/पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हम फाउंडेशन सिटी शाखा, खंडवा के तत्वावधान में शाखा अध्यक्ष मीरा व्यास के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वृंदावन विहार कॉलोनी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीरा व्यास ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का आधार हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया। उनके नेतृत्व में उपस्थित सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए उनकी निरंतर देखभाल करने का वचन दिया।
इस अवसर पर मालवा प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष रवि पाण्डेय, सचिव मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष मेघा मंडलोई, वरिष्ठ सदस्य वर्षा पाण्डेय तथा महिला सहभागिता से सीमा भट्ट एवं योगिता तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज के प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा नियमित रूप से वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन