Wed 29 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
"एक पौधा, एक संकल्प" : मीरा व्यास के नेतृत्व में हम फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर ,खंडवा के विद्यार्थियों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण

Share:
सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर ,खंडवा के विद्यार्थियों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण खंडवा सी एम राइज विद्यालय आनंद नगर,  के विद्यार्थियों को जल के महत्व से अवगत कराने हेतु एक दिवसीय जल शोधन संयंत्र, चारखेड़ा जिला खंडवा का भ्रमण कराया गया ,भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में जल उपचार प्रक्रिया की समझ विकसित हुईं ,जल उपचार में लगने वाले लागत एवं समय की जानकारी प्राप्त की ,जल गुणवत्ता मानकों की जानकारी विकसित हुई ,जल का महत्व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआ एवं जल प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत हुऐ। प्राचार्य धनपाल चौरे द्वारा बताया गया की भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का चयन त्रैमासिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने, शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति एवं अन्य गतिविधियों में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर भाग लेने के आधार पर किया गया , चयनित 55 विद्यार्थियों के साथ शाला के शिक्षक श्री नरेंद्र डोंगरे ,श्रीमती पार्वती खेडेकर ,श्री रवींद्र शुक्ला, श्रीमती शहनाज खान, श्रीमती मृदुला शुक्ला एवं श्री योगेश गढ़वाल,श्री जाकिर हुसैन , एवं जिला प्रभारी श्री राजेश बिरला रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें