: अधिकारियों ने नहरों का निरीक्षण कर हेडअप हटवाए
Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 306
अधिकारियों ने नहरों का निरीक्षण कर हेडअप हटवाए
हरदा 5 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अंतिम छोर तक किसानों को मूंग फसल के लिए नहरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रयास जारी है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री डी.के. सिंह ने बताया कि मूंग फसल के लिये पानी उपलब्ध कराने के लिये अधिकारियों द्वारा नहरों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही नहरों में पाये गये हेडअप को हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है। शनिवार को कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया श्री अशोक डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया के साथ नहरों का निरीक्षण किया गया तथा हेड अप हटवाये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन