Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अधिकारी कर्मचारियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Barkat Qureshi / Sat, Dec 14, 2024 / Post views : 373

Share:
अधिकारी कर्मचारियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण    हरदा 14 दिसंबर 2024, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को शनिवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री जयेश एम. देशमुख ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया व संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। 
   
    प्रशिक्षण के दौरान श्री देशमुख ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि मनुष्य का जीवन एक ही बार मिलता है, इसे अच्छी तरह तनाव मुक्त होकर जिएं। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को अधिक से अधिक समय दें । जो भी करें पूरे मनोयोग से करें । श्री देशमुख ने कहा कि अपने आप को अपग्रेड करते रहे तथा हमेशा अपडेट रहें। श्री देशमुख ने सभी को प्रेरित किया के अपने कर्तव्य को पूरे मन से करें । अपने मन में किसी तरह का ईगो ना रखें, तथा अपने पद पर रहकर नागरिकों की भरपूर सेवा और भलाई के कार्य करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें