Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अधिकारी कर्मचारियों को ‘‘ई-ऑफिस’’ के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 346

Share:
सभी फाइल व पत्र ई-ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन भेजें अधिकारी कर्मचारियों को ‘‘ई-ऑफिस’’ के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण हरदा 31 जनवरी 2025/ प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष, संभाग एवं जिला कार्यालयों में कार्यवाही त्वरित गति से करने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग किये जाने के उद्देश्य से ई-आफिस परियोजना लागू की जा रही है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 3 फरवरी सोमवार से सभी कार्यालयीन पत्र व्यवहार अवकाश आवेदन एवं अन्य नस्तियां ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही कलेक्ट्रेट भेजें। ई-ऑफिस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिये जिले के शासकीय विभागों के जिला कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली सॉफ्टवेयर का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत के ई-दक्ष केन्द्र में अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री शैलेष दुबे ने अधिकारी कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल के मॉड्यूल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एनआईसी के डीआईयू श्री दुबे ने बताया कि 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे से पंजीयन कार्यालय, मत्स्योद्योग, महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद, उद्योग, जिला शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल, सहकारिता, वेयरहाउस, मार्कफेड, नान, आपूर्ति, कृषि उपज मण्डी, उद्यानिकी, जिला सहकारी बैंक, कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा 4 फरवरी को सभी एसडीएम व तहसील कार्यालय, नगर पालिका, वन, पुलिस, परिवहन तथा लोक अभियोजन कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें