Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अपर संचालक श्री सिरवैया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 307

Share:
अपर संचालक श्री सिरवैया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया हरदा से गोपाल शुक्ला हरदा 23 मई 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की हर एक बूंद को बचाने और पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिये शासन द्वारा प्रदेश स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में हरदा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों के निरीक्षण के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अपर संचालक श्री अमिताभ सिरवैया की ड्यूटी लगाई गई है। अपर संचालक श्री सिरवैया ने शुक्रवार को हरदा जिले की ग्राम पंचायत रहटाखुर्द एवं झाड़पा में खेत तालाब, डगवेल निर्माण एवं ओल्ड एनआरएम कार्याे का निरीक्षण किया गया। उन्होने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत छिदगांव मेल, पिपलियाकला, चारखेड़ा, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत डगवेल रिचार्ज पिट, कूप रेनोवेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें