Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के जिला पंचायत क्षेत्र-5 अंतर्गत ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले के साथ समीक्षात्मक बैठक में गहन विचार-विमर्श किया, दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 306

Share:
अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के जिला पंचायत क्षेत्र-5 अंतर्गत ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले के साथ समीक्षात्मक बैठक में गहन विचार-विमर्श किया, दिए निर्देश बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला व जनपद पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, सहायक सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आरआई, वन विभाग का अमला सहित मैदानी अमले के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीण नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक पंचायत के गांवों और फाल्या में चल रहे विकास कार्यांे की समीक्षा, शासकीय क्रियान्वयन, पंचायतों की आगामी विशेष कार्ययोजना, जनसमस्याओं के निराकरण, समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षात्मक बैठक में गहन विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि विभिन्न निधियों एवं 15वें वित्त आयोग एवं अन्य यांेजनाओं के अंतर्गत जो कुछ भी कार्य स्वीकृत किए गए है उन्हंे समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। जो कार्य अब तक शुरू नहीं हुए है, उन्हंे शीघ्र प्रारंभ किया जाए। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। बैठक में श्रीमती चिटनिस द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और गांव के विकास के लिए कार्य योजना बनाने के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता में लेकर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर गति दी जा सकती है, इस विषय पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।   सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टिकरण‘‘ के मंत्र के साथ जनसेवा हेतु हमारी सरकार सदैव प्रतिबद्ध है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि गांवों के व्यवस्थित विकास के लिए भी कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व जनता से संबंधित समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य, गांव के स्थानीय मुद्दों को समझना, प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करना और उनका हल करना है। कार्य योजना जितनी बेहतर होगी कार्यों को उतनी ही आसानी से कराया जा सकता है। शासन द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही शहर का विकास होता है। हमें अगर मौका मिला है तो हम अपने क्षेत्र का विकास करे। सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सभी पंचायत की टीम मिलकर एक साथ काम करे। गांव में क्या विकास करना है, किस काम की जरूरत है। किस योजना में हम गांव के लोगों को लाभ दिला सकते है। हमारी क्या समस्याएं है। इन सभी बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाकर तैयार करें। अपनी समस्याएं बताए हम सब मिलकर इसका समाधान करेंगे, जिससे हमारे गांवों का विकास होगा। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि विभागीय अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर केन्द्र एवं राज्य शासन की संचालित जनहितकारी योजनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचाने का समन्वित प्रयास करें। निर्माण कार्यों में वन विभाग के अड़चनों को दूर करने आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर, गुलंचद्रसिंह बर्नेे, शांताराम चौधरी, नितीन महाजन, आकाश राखुंडे, नामदेव महाजन, ईश्वर महाजन, दिवाकर कोली, संजय महाजन, दत्तु महाजन सहित प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरीकगण उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम कारोली, कालमाटी, जसौंदी, तारापाटी, चिल्लारा, संग्रामपुर, फोफनार, तुरकगुराड़ा, पिपरी, मैथाखारी, मालवीर, खामनी, भावसा, बंभाड़ा, मोहद, बख्खारी, नीमगांव, रायगांव, दहीहांडी, बड़सिंगी एवं मैथाखारी सहित अन्य ग्रामों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों के साथ मैदानी अमला उपस्थित रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें