: असंगठित मजदूर संघ जिला की बैठक सम्पन्न हुई
Barkat Qureshi / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 207
असंगठित मजदूर संघ जिला की बैठक सम्पन्न हुई
असंगठित मजदूर संघ जिला हरदा की बैठक आज गुप्तेश्वर मंदिर हरदा में रखी गई ।जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल वैद्य संरक्षक शांति कुमार जैसानी उपस्थित हुए।सभी ने होली उत्सव की एक दुसरे को बधाई दी ।बैठक में आगे की रणनीति की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष नारायण राजपूत ने बताया कि संगठन की सदस्यता का अभियान चलाया जा रहा है जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करते है जो भी किसी भी दुकान या कही भी काम करते है वह सभी इस संघठन की सदस्यता ले सकते है ।। कोषाध्यक्ष बनवारी तवर ने बताया की सभी सदस्यों का पहचान पत्र शीघ्र ही बनाया जा रहा है ताकि सभी लोग संगठन का लाभ ले सके उन्होंने कहा कि हमारे पास यदि संगठन का पहचान पत्र होगा तो रात को कहीं भी आने-जाने में हमें सुविधा होगी तथा हम अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे।। संगठन के अध्यक्ष अनिल वैद्य ने कहा कि संगठन की शक्ति इस कलयुग में सबसे बड़ी शक्ति है यदि हम संगठित रहेंगे तो हम हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे।। संगठन के संरक्षक शांति कुमार जेसानी ने सभी को होली उत्सव की बधाई दी और उन्हें एकता के साथ संगठन में अपना-अपना दायित्व निभाना की सलाह दी।। इस अवसर पर पवन राजपूत विष्णु बघेल दीपक चावढ़ा गणेश शर्मा करण भूसारे फलक राम बनवारी राहुल गौर विजय दुबे लोकेश मालवीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे
असंगठित मजदूर संघ जिला हरदा की बैठक आज गुप्तेश्वर मंदिर हरदा में रखी गई ।जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल वैद्य संरक्षक शांति कुमार जैसानी उपस्थित हुए।सभी ने होली उत्सव की एक दुसरे को बधाई दी ।बैठक में आगे की रणनीति की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष नारायण राजपूत ने बताया कि संगठन की सदस्यता का अभियान चलाया जा रहा है जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करते है जो भी किसी भी दुकान या कही भी काम करते है वह सभी इस संघठन की सदस्यता ले सकते है ।। कोषाध्यक्ष बनवारी तवर ने बताया की सभी सदस्यों का पहचान पत्र शीघ्र ही बनाया जा रहा है ताकि सभी लोग संगठन का लाभ ले सके उन्होंने कहा कि हमारे पास यदि संगठन का पहचान पत्र होगा तो रात को कहीं भी आने-जाने में हमें सुविधा होगी तथा हम अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे।। संगठन के अध्यक्ष अनिल वैद्य ने कहा कि संगठन की शक्ति इस कलयुग में सबसे बड़ी शक्ति है यदि हम संगठित रहेंगे तो हम हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे।। संगठन के संरक्षक शांति कुमार जेसानी ने सभी को होली उत्सव की बधाई दी और उन्हें एकता के साथ संगठन में अपना-अपना दायित्व निभाना की सलाह दी।। इस अवसर पर पवन राजपूत विष्णु बघेल दीपक चावढ़ा गणेश शर्मा करण भूसारे फलक राम बनवारी राहुल गौर विजय दुबे लोकेश मालवीय मुख्य रूप से उपस्थित रहेविज्ञापन
विज्ञापन