Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आज हैदरपुर हाट बाजार में सैफ क्लिक सायबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सायबर अपराध सुरक्षा संबंधी उपाय बताए गए एवं पंपलेट वितरित किए गए। नावरा चौकी प्रभारी-- मनीष पटेल

Barkat Qureshi / Tue, Feb 4, 2025 / Post views : 194

Share:
आज हैदरपुर हाट बाजार में सैफ क्लिक सायबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सायबर अपराध सुरक्षा संबंधी उपाय बताए गए एवं पंपलेट वितरित किए गए। नावरा चौकी प्रभारी-- मनीष पटेल नेपानगर। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पुलिस देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कणेश नेपानगर एसडीओपी निर्भयसिह अलावा के नेतृत्व में नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के कूशल मार्गदर्शन में नावरा चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने हैदरपुर हाट बाजार में जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविधियों के विषयों पर किया जागरुक। नावरा चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता हेतु एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।   कार्यक्रम की मुख्य बातें साइबर अपराधों से बचाव: ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय। महिला एवं बाल सुरक्षा: घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी जागरूकता। यातायात नियमों की जानकारी एवं दुर्घटना से बचने के उपाय हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वीडियो प्रस्तुतिकरण: अपराधों की प्रकृति को समझाने के लिए वीडियो क्लिप्स के प्रदर्शन से “समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।” जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से बाजार में उपस्थित आम लोगो को न केवल अपराधों के प्रति सतर्क किया गया बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने और पुलिस के साथ सहयोग करने का भी संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में नावरा चौकी प्रभारी मनीष पटेल एवं प्रधान आरक्षक संदीप पटेल एवं प्रधान आरक्षक वसीम खान सहित स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें