: आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर आयोजित हुई व्याख्यान माला
Barkat Qureshi / Sun, May 11, 2025 / Post views : 286
आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर आयोजित हुई व्याख्यान माला
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खिरकिया द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजय जी यादव , विद्या भारती के श्री चंद्रशेखर जी टैगोर मुख्य वक्ता एवं धनवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि दीपक जी पटेल उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता ऋषि विश्नोई ने बताया की सर्वप्रथम आदि गुरु शंकराचार्य की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया इसके बाद में विकासखंड सम्मेलन में विनीत शाह ने संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। श्री टैगोर ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन को सरल शब्दों में सभी के सामने रखा चार मठों की स्थापना और भारत यात्रा के संबंध में वृतांत सुनाएं उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति कितनी संपन्न और उत्कृष्ट है।
संजय जी यादव ने संबोधित करते हुए सभी को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने की पहल की।
दीपक जी पटेल ने जातिगत भेदभाव मिटा कर समानता एवं एकता एकात्मक के साथ जीने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हमें जातिगत आधार पर भेदभाव करके नहीं रहना चाहिए मानव जाति और सनातन सभ्यता ने हमेशा एकता एवम समानता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के पश्चात जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन ऋषि विश्नोई ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक विनीता शाह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता मनोज राय मुकेश कुमरे अपेक्षा दशोरे अंजना श्रीवास्तव नवांकुर संस्था मचक समाज सेवा समिति हरिओम गुर्जर, उपभोक्ता कल्याण समिति से संजय गंगराड़े, सुसंगती संस्था से महेंद्र राजपूत , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से सुनील मंडराई एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सारंगपुर से राजकुमार राठौर उपस्थित रहे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खिरकिया द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजय जी यादव , विद्या भारती के श्री चंद्रशेखर जी टैगोर मुख्य वक्ता एवं धनवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि दीपक जी पटेल उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता ऋषि विश्नोई ने बताया की सर्वप्रथम आदि गुरु शंकराचार्य की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया इसके बाद में विकासखंड सम्मेलन में विनीत शाह ने संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। श्री टैगोर ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन को सरल शब्दों में सभी के सामने रखा चार मठों की स्थापना और भारत यात्रा के संबंध में वृतांत सुनाएं उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति कितनी संपन्न और उत्कृष्ट है।
संजय जी यादव ने संबोधित करते हुए सभी को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने की पहल की।
दीपक जी पटेल ने जातिगत भेदभाव मिटा कर समानता एवं एकता एकात्मक के साथ जीने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हमें जातिगत आधार पर भेदभाव करके नहीं रहना चाहिए मानव जाति और सनातन सभ्यता ने हमेशा एकता एवम समानता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के पश्चात जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन ऋषि विश्नोई ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक विनीता शाह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता मनोज राय मुकेश कुमरे अपेक्षा दशोरे अंजना श्रीवास्तव नवांकुर संस्था मचक समाज सेवा समिति हरिओम गुर्जर, उपभोक्ता कल्याण समिति से संजय गंगराड़े, सुसंगती संस्था से महेंद्र राजपूत , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से सुनील मंडराई एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सारंगपुर से राजकुमार राठौर उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन