Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आधार पंजीयन केन्द्र व लोक सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 312

Share:
आधार पंजीयन केन्द्र व लोक सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला कलेक्टर श्री जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि समय-समय पर हंडिया अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करें। तहसील कार्यालय हंडिया के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने तहसीलदार श्री उइके को निर्देश दिये कि पुराने राजस्व रिकार्ड को कलेक्ट्रेट स्थित जिला रिकार्ड रूम भिजवाएं। उन्होने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफ लाइन नहीं लिया जाए, सभी आवेदन आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करें। उन्होने तहसील कार्यालय परिसर स्थित आधार पंजीयन केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया में उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण के दौरान तुलाई मशीन का परीक्षण किया और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मृत हो चुके हितग्राहियों के नाम पात्रता सूची से हटाये जायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें