Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 298

Share:
आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हरदा 11 फरवरी 2025/ आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण, मॉकड्रिल एवं जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं मानव निर्मित आपदा कभी भी पूर्व सूचना देकर नहीं आती है बल्कि अचानक ही आती है। अतः इससे बचाव के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिये आज का प्रशिक्षण बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हरदा जिले में नर्मदा नदी के साथ-साथ अन्य नदियां भी हैं, जिनसे वर्षा ऋतु में बाढ़ का खतरा बना रहता है। अतः बाढ़ की स्थिति से निपटने की कार्य योजना बनाकर आवश्यक तैयारी की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि गत वर्ष पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना हुई थी। ऐसी परिस्थिति से भी निपटने के लिये जिला प्रशासन को हमेशा तैयार रहना होता है। कार्यक्रम में होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री मयंक जैन व कम्पनी कमाण्डर श्रीमती रक्षा राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें