Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सेमिनार

Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 235

Share:
आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सेमिनार हरदा से ब्यूरो प्रमुख गोपाल शुक्ला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदा में 25 जून 1975 के आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर उपस्थित रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपातकाल को 50 वर्ष पूर्ण होने पर भी उसकी यादें ताजा हैं एक ऐसा कल दिन जो भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाता है उस समय हुए दुर्व्यवहार एवं घटनाओं का विस्तृत जिक्र किया किस प्रकार लोकतंत्र की हत्या करते हुए कांग्रेस की दमनकारी नीतियों ने भारत की आत्मा को झकझोर कर रख दिया जिसका दंस कई परिवारों ने वर्षों तक झेला और आज भी उस दिन को भुला नहीं पाते हैं ।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा लोकतंत्र पर विश्वास न करने वाली पार्टी कांग्रेस ही लोकतंत्र की दुहाई देकर जनता के मन में भ्रम फैलाने का कार्य करती है चाहे संसद का भवन हो या सड़क लगातार कांग्रेस के द्वारा भारत की आत्मा को दुनिया के सामने दुष्प्रचारित करते हुए संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती हैं परंतु मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए हमेशा वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर दोषारोपण करती है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है जबकि आपातकाल कांग्रेस की उस दूषित विचारधारा का जीता जागता उदाहरण है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में आपातकाल को याद करते हुए जिला केंद्रों पर प्रदर्शनी लगाकर जनता को जन जागरण करने का कार्य किया जा रहा है जिला कार्यालय के बाहर भी आपातकाल की उन घटनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है आज के नवयुवा कांग्रेस की भूतकाल की स्थिति एवं उनके द्वारा प्रताड़ित किए गए जनमानस को देखकर इस देश को एक नई दिशा और दशा में पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में बार-बार सरकार बनाकर लोकतंत्र की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए विकास के रास्ते पर चलकर विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण कर रहे हैं ।। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला एवं इस कार्यक्रम के संयोजक ने किया आभार वरिष्ठ नेता मनसुख लोहाना में व्यक्त किया इस अवसर पर मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। शिवनारायण टांक, का घर जाकर सम्मान किया, बाबू भाई बंदूक वाले, चंद्रगोपाल सोनी खलीफा ,नीटू खनूजा का भी सम्मान किया गया। आपातकाल के ऊपर एक फिल्म भी दिखाई गई जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा गया था कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कमेडिया ,गोलू तिवारी , भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें