Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन डायल-112 पुलिस सेवा प्रारंभ की गई

Barkat Qureshi / Fri, Sep 5, 2025 / Post views : 351

Share:

आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन डायल-112 पुलिस सेवा प्रारंभ की गई।

· डायल 100 के स्थान पर होगी नवीन डायल 112 पुलिस वाहन सेवा।

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन डायल-112 पुलिस सेवा प्रारंभ की गई है। इस सेवा के अंतर्गत थाना कसरावद जिला खरगोन को कुल 02 पुलिस वाहन प्राप्त हुए हैं, जो अब से क्षेत्र में आमजनों की सेवा हेतु संचालित किए जाएंगे। पूर्व से संचालित डायल 100 वाहनों का ही नवीन अपग्रेड वर्जन डायल 112 वाहन है, जो नवीन आधुनिक तकनीक से लैस है। जिन्हें थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन एवं अन्य स्टॉफ तथा वरिष्ट नागरिक, व्यापारी ,पत्रकारों एवम् गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुलिस थाना कसरावद से जिला खरगोन की जिला पंचायत अध्यक्ष अन्नूबाई तंवर जी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। इन वाहनों की उपलब्धता से थाना क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति—जैसे अपराध, सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, सायबर सुरक्षा, आगजनी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में नागरिक डायल 112 पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क एवं 24×7 उपलब्ध रहेगी। थाना कसरावद पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थितियों में निःसंकोच डायल-112 पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त करें और इस जन-उपयोगी सेवा का लाभ उठाएँ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें