Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए गए आयुष्मान आरोग्य शिविर

Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 266

Share:
आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए गए आयुष्मान आरोग्य शिविर आयुष विभाग द्वारा आयुष पद्धति से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों मैं प्रति माह की 14 तारीख को शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में सात आयुष्मान आरोग्य केंद्र बिच्छापुर, बालागांव, चारखेड़ा, पड़वा, तजपुरा, गहाल और छिदगांव मेल में संचालित है। शासन के निर्देश अनुसार यह शिविर नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक प्रति माह की 14 तारीख को आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में इन केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया। प्रत्येक शिविर एक थीम पर आधारित है। यह शिविर "गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के समय देखभाल" थीम के अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को उक्त संबंध में स्वस्थ रहने की और बच्चों के देखभाल की सलाह दी गई। शिविर में रोगियों का रोग निदान कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया। एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। समस्त सात आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर कुल 620 को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें