Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आरसीएच पोर्टल के नये संस्करण के संबंध प्रशिक्षण दिया

Barkat Qureshi / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 313

Share:
आरसीएच पोर्टल के नये संस्करण के संबंध प्रशिक्षण दिया हरदा 3 अप्रैल 2025/ आरसीएच पोर्टल के नये संस्करण 2.0 के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय हरदा में किया गया। प्रशिक्षण में यूनीसेफ भोपाल से सुश्री निशि मैथ्य, डॉ. सुनील द्विवेदी, श्री मनीष शकरगाय एवं श्री दिनेश चौहान के द्वारा नवीन अनमोल मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेबपोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पोर्टल का नवीन संस्करण लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस नये पोर्टल से जिले और राज्य स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एच. पी. सिंह ने बताया कि अनमोल व आरसीएच पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और प्रसूताओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की ट्रैकिंग और प्रबंधन को आसान बनाता है। नवीन संस्करण में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, हाई-रिस्क गर्भावस्था की पहचान, प्रसव संबंधी रिकॉर्ड, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की एंट्री की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया गया है। अनमोल ऐप के विधिवत उपयोग से बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के भुगतान को समग्र ई-केवाईसी आधारित बनाया गया है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर और पात्रतानुसार राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें