: ईमानदारी की मिसाल—सड़क पर मिले फोन को किया वापस, मोबाइल स्वामी ने समीर की व मूंदी पुलिस की मुक्त कन्ठ से प्रशंसा की
Barkat Qureshi / Fri, Jan 24, 2025 / Post views : 241
ईमानदारी की मिसाल—सड़क पर मिले फोन को किया वापस, मोबाइल स्वामी ने समीर की व मूंदी पुलिस की मुक्त कन्ठ से प्रशंसा की
मूंदी के एक युवक समीर पिता सईद ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। समीर को दिनांक 19/01/2025 को एक मोबाइल आई फोन—11 जिसकी कीमत 54900 थी वह सड़क पर पड़ा मिला। हजारों रुपये की कीमत का मोबाइल देखकर भी उसका ईमान नहीं डिगा। समीर ने उस मोबाइल को पुलिस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया गया।
मूंदी पुलिस के के अनुसार शिवपाल सिंह पिता राजसिंह राजपुत निवासी पीथमपुर जिला धार का आई फोन 11 कीमती 54900 रू का दिनाँक 19/1/25 को मुंदी खंडवा रोड पर गुम गया था जो समीर पिता सईद उम्र 24 साल निवासी रनगाँव हाल वल्लभ नगर मुंदी को मिला था जिसने अपनी ईमान दारी का परिचय देते हुए थाने पर जमा कराया गया ओर दिनाँक 21/1/25 को मोबाइल स्वामी शिव पाल सिंह को वापस दिया गया
शिवराम अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर खुश दिखे और समीर के साथ साथ मूंदी पुलिस टीम सहित एस आई मनोज सोनी का धन्यवाद किया।
मूंदी के एक युवक समीर पिता सईद ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। समीर को दिनांक 19/01/2025 को एक मोबाइल आई फोन—11 जिसकी कीमत 54900 थी वह सड़क पर पड़ा मिला। हजारों रुपये की कीमत का मोबाइल देखकर भी उसका ईमान नहीं डिगा। समीर ने उस मोबाइल को पुलिस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया गया।
मूंदी पुलिस के के अनुसार शिवपाल सिंह पिता राजसिंह राजपुत निवासी पीथमपुर जिला धार का आई फोन 11 कीमती 54900 रू का दिनाँक 19/1/25 को मुंदी खंडवा रोड पर गुम गया था जो समीर पिता सईद उम्र 24 साल निवासी रनगाँव हाल वल्लभ नगर मुंदी को मिला था जिसने अपनी ईमान दारी का परिचय देते हुए थाने पर जमा कराया गया ओर दिनाँक 21/1/25 को मोबाइल स्वामी शिव पाल सिंह को वापस दिया गया
शिवराम अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर खुश दिखे और समीर के साथ साथ मूंदी पुलिस टीम सहित एस आई मनोज सोनी का धन्यवाद किया।विज्ञापन
विज्ञापन