Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ई-अटेंडेंस के विरोध में अतिथि शिक्षकों की सामूहिक हड़ताल

Barkat Qureshi / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 325

Share:

ई-अटेंडेंस के विरोध में अतिथि शिक्षकों की सामूहिक हड़ताल

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा/मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर अतिथि शिक्षकों में गहरा असंतोष है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज पूरे राज्य के साथ-साथ हरदा जिले में भी अतिथि शिक्षक सामूहिक हड़ताल पर रहे। शिक्षकों का कहना है कि जब तक नियमित शिक्षक ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करते, तब तक यह प्रणाली अतिथि शिक्षकों पर जबरन लागू न की जाए। उन्होंने इसे असमान व अन्यायपूर्ण व्यवस्था करार दिया। इस विरोध का प्रभाव जिले भर के शासकीय विद्यालयों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जहाँ कई स्थानों पर कक्षाएँ बाधित रहीं और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। हड़ताल के पश्चात अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवशंकर डोलिया, नेमीचंद कासदे सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संयुक्त कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि,आपकी मांगों को सरकार और मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा।" इस मौके पर जिला अध्यक्ष वशिष्ठ यादव, नीलेश सोनी, सादिक खान, प्रबल पवार (जिला महामंत्री, मजदूर संघ हरदा) सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रमोद मालवीय ने कहा "यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें