Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 259

Share:
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ हरदा 30 मार्च 2025, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में "कैथ लैब" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें