Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव

Barkat Qureshi / Sun, Sep 28, 2025 / Post views : 406

Share:
एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल टिमरनी में हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं ने माँ शक्ति के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंचन के माध्यम से नौ शक्तियों का सजीव चित्रण कर छात्राओं ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों की धुनों पर आकर्षक गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रहा रावण दहन, जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का सशक्त संदेश दिया और दशहरा पर्व का समापन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष त्रिपाठी ने माँ दुर्गा के स्वरूपों की महिमा का वर्णन करते हुए बच्चों को उनके महत्व से अवगत कराया। वहीं विद्यालय संचालक सचिन बलवटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने सदैव सत्य और धर्म का मार्ग अपनाया, वैसे ही हमें भी जीवन में इन मूल्यों को अपनाकर असंभव को संभव बनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें