Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मूंदी में हुआ वृहत पौधारोपण

Barkat Qureshi / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 391

Share:

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मूंदी में हुआ वृहत पौधारोपण

नगर परिषद व स्कूली बच्चों ने मिलकर रोपे 400 से अधिक पौधे 🌱

 संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर परिषद मूंदी द्वारा आज "अमृत हरित महाअभियान" अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी परिसर मूंदी में 400 से अधिक पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्र को हरा-भरा बनाना एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण देना रहा।इस पौधारोपण अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी, समाजसेवी, शिक्षकों के साथ-साथ रेवोत्तमा स्कूल के छात्र-छात्राएं भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। बच्चों में पौधारोपण को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वच्छता प्रभारी माखनलाल कानूगो, शुभम चौहान, प्रदीप कनासे, नगर परिषद के अन्य कर्मचारी, शिक्षकगण, एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नगर परिषद मूंदी द्वारा जारी वक्तव्य में बताया गया कि —यह अभियान सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखरेख, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है।” नगर परिषद ने आमजन से अपील की कि वे भी इस अभियान में जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। "हर पेड़ माँ की छाया जैसा है, इसे बचाना हम सबका दायित्व है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें