Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हरसूद में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Barkat Qureshi / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 332

Share:

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हरसूद में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद

नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के तत्वावधान में शनिवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मांगलिक भवन, हरसूद में किया गया। इस कार्यक्रम में हरसूद एस.डी.एम. एवं तहसीलदार ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हरे-भरे हरसूद की कल्पना को साकार करने हेतु विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इनमें हरड़, बहेड़ा, आंवला, आम, पीपल, त्रिवेणी, रामफल, नीम, जामुन और जाम जैसे औषधीय व छायादार वृक्ष शामिल रहे। एस.डी.एम. ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्ष केवल छाया या फल नहीं देते, वे जीवन का आधार हैं।" उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि "एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर उसकी देखभाल को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें। तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि "वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह एक सतत संकल्प है। जिस तरह हम माँ की देखभाल करते हैं, उसी भाव से लगाए गए वृक्षों की भी रक्षा करें।" कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधारोपण करना था, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण नियंत्रण, और हरियाली संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति सजग करना भी था। नागरिकों ने भी पूरे उत्साह से अभियान में भाग लिया और हर पौधे को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। बारिश के मौसम को देखते हुए पौधों के तेजी से विकास की उम्मीद भी जताई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें