Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है-राजेश वर्मा

Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 313

Share:
एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है-राजेश वर्मा वन नेशन वन इलेक्शन एक राष्ट्र एक चुनाव पर विधि प्रकोष्ठ द्वारा राजेश वर्मा की अध्यक्षता में मिश्रा पैलेस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता एवं नगर के प्रबुद्ध जन एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही ।वन नेशन वन जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक गोयल ने इस अभियान का समर्थन किया ।वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर श्रीरंग मजूमदार ने वन नेशन पर इलेक्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए समर्थन किया।श्रीमती योगमाया शर्मा ने कहां की इस अभियान में मातृशक्ति भी पूरे सामर्थ्य के साथ सहभागिता करेगी । विपिन सोनकर ने कहा कि इस प्रक्रिया से देश की आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। अमित कैथवास ने कहा कि यह राजनैतिक नहीं राष्ट्रवादी विचार है जिसे लागू करना ही चाहिए । अशोक पाराशर ने इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इस अभियान से शासकीय अधिकारी कर्मचारी पर दबाव तो कब होगा ही साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र भी सुव्यवस्थित होगा। अशोक जैन ने कहा कि विश्व के अन्य देशों अमेरिका, स्वीडन आदि की तरह भारत में भी यह प्रक्रिया होनी चाहिए। राजू कमेडिया ने मैं इस प्रक्रिया को बहु उपयोगी बताते हुए संपूर्ण नगर पालिका की ओर से समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित करने का कहा।विशेष अतिथि श्री जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने हरदा जिले की समस्त पंचायत में इस अभियान के व्यापक प्रचार एवं समर्थन में प्रस्ताव पारित की बात कही ।अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि वह नेशन वन इलेक्शन यह एक गैर राजनीतिक अभियान है जो की समाज एवं देश हित में है। यह अभियान जन आंदोलन बने तथा देश के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा समर्थन में प्रस्ताव पारित करने की अपील की ।इस कार्यक्रम का संचालन वन नेशन पर इलेक्शन के जिले के प्रभारी बसंत सिंह राजपूत ने किया तथा विधि प्रकोष्ठ संयोजक सुदीप मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नितेश बादर, लोकेश मराठा, राजेश गोदारा , ललित पटेल , विजय जेवलया, विक्रांत अग्रवाल, मनोज महलवार, संदीप पराशर, सुभाष शर्मा, नवनीत पाराशर, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें