Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को किया सम्मानित

Barkat Qureshi / Thu, May 8, 2025 / Post views : 249

Share:
एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 8 मई मध्यप्रदेश कयाकिंग केनोइंग एवं भारतीय कयाकिंग केनोइंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 34 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर केनो स्प्रिंट चेम्पियनशिप भोपाल में गत दिवस आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के ग्राम बिछोला माल निवासी कनुप्रिया सिंह राजपूत ने 500 मीटर वर्ग में रजक पदक एवं 200 मीटर स्प्रिंट में कास्य पदक हासिल किया। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने कनुप्रिया की इस उपलब्धि के लिये मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उसे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और सिविल सर्विस में जाने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी संदीप सुनेस, खेल समन्वयक सलमा खान एवं कनुप्रिया के माता पिता उपस्थित थे। खेल समन्वयक सलमा खान ने इस अवसर पर बताया कि कनुप्रिया का चयन मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा अगस्त 2024 में हरदा जिले से हुआ था। कनुप्रिया खेल विभाग की अकादमी में रहकर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रतिवर्ष खिलाड़ियों का अलग अलग अकादमियों के लिये चयन करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें