: कमिश्नर श्री तिवारी ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
Barkat Qureshi / Fri, Jan 17, 2025 / Post views : 248
कमिश्नर श्री तिवारी ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
हरदा 17 जनवरी 2025/ नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने शुक्रवार को जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री गणेश जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार व श्री संतोष सोलंकी भी मौजूद थे। जेल निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री तिवारी ने जेल स्टाफ व जेल अधिकारियों के लिये आवास उपलब्धता, जेल में बंदियों को रखने की क्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जेल में साफ-सफाई, भोजन व पेयजल व्यवस्था के संबंध में जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार को निर्देश दिये। कमिश्नर श्री तिवारी ने बीमार बंदियों के उपचार की व्यवस्था के संबंध में जेल अधीक्षक से पूछताछ की। जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में डिस्पेंसरी स्थापित है, जिसमें सामान्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था है। उन्होने कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि जेल के पिछले हिस्से में सुकनी नदी होने से अतिवर्षा की स्थिति में कई बार जेल परिसर में पानी आ जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है। कमिश्नर श्री तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुभाष पाटिल को वर्षा के पानी के जेल परिसर में आने की समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने निर्देश दिये।
हरदा 17 जनवरी 2025/ नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने शुक्रवार को जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री गणेश जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार व श्री संतोष सोलंकी भी मौजूद थे। जेल निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री तिवारी ने जेल स्टाफ व जेल अधिकारियों के लिये आवास उपलब्धता, जेल में बंदियों को रखने की क्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जेल में साफ-सफाई, भोजन व पेयजल व्यवस्था के संबंध में जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार को निर्देश दिये। कमिश्नर श्री तिवारी ने बीमार बंदियों के उपचार की व्यवस्था के संबंध में जेल अधीक्षक से पूछताछ की। जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में डिस्पेंसरी स्थापित है, जिसमें सामान्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था है। उन्होने कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि जेल के पिछले हिस्से में सुकनी नदी होने से अतिवर्षा की स्थिति में कई बार जेल परिसर में पानी आ जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है। कमिश्नर श्री तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुभाष पाटिल को वर्षा के पानी के जेल परिसर में आने की समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने निर्देश दिये।विज्ञापन
विज्ञापन