: कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिये परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 229
कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिये परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश
हरदा 17 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं का नियमित रूप से निराकरण करें तथा इसके लिये समय-समय पर विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएं। उन्होने सभी एसडीएम को अपने-अपने स्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
हरदा 17 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं का नियमित रूप से निराकरण करें तथा इसके लिये समय-समय पर विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएं। उन्होने सभी एसडीएम को अपने-अपने स्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन