: कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि मंडी व ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण
Barkat Qureshi / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 324
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि मंडी व ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण
किसानों से चर्चा कर ली कृषि गतिविधियों की जानकारी, खेतों में किया प्याज कली और फसल स्थिति का अवलोकन
संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद
कल शनिवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने खंडवा जिले में कृषि संबंधी गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि उपज मंडी समिति खंडवा, उर्वरक वितरण केंद्रों, तथा जिले के विभिन्न ग्रामों के खेतों का भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
कलेक्टर ने खंडवा मंडी परिसर का निरीक्षण कर ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के अंतर्गत पायलट योजना ई-मंडी की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने किसानों से मंडी शुल्क, भुगतान प्रक्रिया, नीलामी व्यवस्था और विपणन की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने मंडी में संचालित 5 रुपये की थाली योजना के अंतर्गत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
खाद केंद्रों पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज के नगद खाद वितरण केंद्र का दौरा कर रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली। मंडी परिसर में बहने वाले वर्षा जल को संरक्षित करने हेतु उन्होंने वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने किसान विश्राम गृह की व्यवस्थाओं को भी देखा।
खेतों में पहुंचकर की किसानों से चर्चा
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ग्राम आबुद पहुंचे, जहां उन्होंने कृषक भय्यालाल पटेल के 5 एकड़ के सीताफल खेत, कृषक जमनालाल पटेल व इशाक खान के खेतों पर रखी प्याज कली का निरीक्षण किया। इशाक खान के यहां पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत संचालित बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण हुआ।
कृषक धनीराम पटेल से उन्होंने बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत प्राप्त ट्रैक्टर के उपयोग व लाभ की जानकारी प्राप्त की।
उर्वरक विक्रय केंद्रों और सब्जी उत्पादन का निरीक्षण
ग्राम छेगांवमाखन स्थित हितैषी क्रय-विक्रय केंद्र में नगद उर्वरक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर उपलब्धता की जानकारी ली। ग्राम आवलिया विट्ठल में उन्होंने प्याज कली की सफाई कर रहे मजदूरों से चर्चा की और वर्षा के प्रभाव का जायजा लिया।
ग्राम मालगांव में कृषक दिनेश पटेल द्वारा शेड नेट हाउस में की जा रही खीरे की खेती का अवलोकन कर उत्पादन और बाजार व्यवस्था पर जानकारी ली।
बगीचों और यंत्र केंद्रों का दौरा
ग्राम अमोदा में पवार कस्टम हायरिंग केंद्र में उपलब्ध कृषि यंत्रों की जांच की गई। वहीं कृषक श्रीमती फूलबाई के खेत में स्थित आम के कलमी पौधों के बगीचे का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को खाद, उर्वरक व कृषि यंत्रों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और किसानों से उनके अनुभव, समस्याएं व सुझाव सुने।
अधिकारियों की उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, मंडी सचिव श्री ओ.पी. खेड़े सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, मंडी सचिव श्री ओ.पी. खेड़े सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन