Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं 113 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश मूंदी, छैगांवमाखन और पुनासा के मामलों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

Barkat Qureshi / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 297

Share:
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं 113 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश मूंदी, छैगांवमाखन और पुनासा के मामलों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश रिपोर्ट : इस्हाक़ गौरी, मूंदी खंडवा। शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इस सप्ताह कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। यह जनसुनवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, श्री अरविंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की जमीन और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रहीं प्रमुख ग्राम पालसूदमाल के दयाराम, गणेश और हरिराम ने अपने आवेदन में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा संयुक्त खाते की निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस पर मूंदी तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह, ग्राम बड़ियासकना के निवासी सूरज सिंह ने गांव की सार्वजनिक सड़क पर ठोस कचरा एवं गंदगी जमा होने की शिकायत की। इस पर जनपद पंचायत छैगांवमाखन को साफ-सफाई की तत्काल व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।   अवैध शराब बिक्री और अतिक्रमण जैसे मामलों पर सख्ती ग्राम भंडारिया के निवासियों ने गांव में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने आबकारी विभाग को सघन जांच और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। खंडवा के मनीष वर्मा ने खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा गया। संवेदनशील मामलों पर भी दिखाया सजगता का रवैया ग्राम फिफरी के निवासी कड़वा पिता नवल ने अपनी भूमि के सीमांकन और कब्जा दिलाने की मांग रखी, जिस पर पुनासा के नायब तहसीलदार को प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, खंडवा के अय्यूब लाला द्वारा एक शासकीय कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसुनवाई के समापन पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन का शासन पर विश्वास और भी मजबूत हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें