Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Thu, May 1, 2025 / Post views : 264

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 1 मई 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को हरदा शहर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने इस दौरान कैलाश टिम्बर इण्डस्ट्री, उषा केमिकल व वैभव टाइल्स सहित अन्य औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान कैलाश टिम्बर इण्डस्ट्री के संचालक को रूफ वाटर हार्वेस्टिम सिस्टम को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान उद्योग विभाग के प्रभारी महा प्रबन्धक श्री सचिन रोमड़े सहित अन्य अधिकारी व उद्योग संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने औद्योगिक इकाईयों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिये आवश्यक संरचना बनाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री जैन ने उद्योग विभाग के प्रभारी महाप्रबन्धक श्री रोमड़े को औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिये लाईट, पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये। इस दौरान औद्योगिक संघ के उपाध्यक्ष श्री नटवर पटेल व श्री बानू भाई, सचिव श्री अभय जैन तथा कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री जैन का स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें