Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ओर दिये आदेश

Barkat Qureshi / Tue, May 6, 2025 / Post views : 253

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ओर दिये आदेश हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं श्री संजीव नागू के साथ-साथ एसडीम हरदा श्री कुमार शानू देवड़िया और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में हरदा की रायल सिटी कॉलोनी निवासियों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर कॉलोनी की पेयजल समस्या बताई, जिस पर उन्होने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में छिदगांव निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि मसनगांव हंडिया वाया डोमनमउ रेलवा अजनास मार्ग का वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस पर उन्होने अनुविभागीय अधिकारी को मामले की जांच कर मार्ग निर्माण प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हसनपुरा निवासी दुर्गा मार्कों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि उसका आधार कार्ड न बनने से उसे सड़क दुर्घटना में माता-पिता के देहान्त के बाद बीमा क्लेम की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने ई-गवर्नेंस मेनेजर को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम पिड़गांव निवासी मोहनलाल ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर पात्रता पर्ची में पुनः नाम जोड़ने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार नाम जुड़वाने के निर्देश दिये। तहसील खिरकिया के ग्राम रैयतवाड़ी निवासी रामस्वरूप ने आवास के लिये पट्टा दिलाने की मांग कलेक्टर श्री जैन से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को पात्रता का परीक्षण कर आवेदक की मदद करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें