Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Thu, May 1, 2025 / Post views : 271

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 1 मई 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिला अस्पताल हरदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निर्माण कार्य देखा और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में निर्धारित समय पर कर्मचारियों व डॉक्टर्स की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का कार्य प्रतिदिन सुबह जल्दी शुरु करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री जैन ने अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, नया ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति ग्रह, पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। नये ऑपरेशन थिएटर का शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होने पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को दिये जाने वाले डाइट चार्ट का अवलोकन किया तथा उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने ब्लड बैंक में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी भी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त चाय, नाश्ता और भोजन निर्धारित समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने भर्ती मरीजों के परिजनों से चर्चा कर चाय, नाश्ता व भोजन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें