: कलेक्टर श्री जैन ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश
Barkat Qureshi / Fri, May 9, 2025 / Post views : 248
कलेक्टर श्री जैन ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 9 मई कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं । उन्होने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का सही समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जाए, ताकि प्रसव के समय उन्हें कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव से कुछ दिन पूर्व ही शासकीय अस्पताल में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पोषण पुनर्वास केन्द्रों की क्षमता का अधिकतम उपयोग करें
कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर उनका उपचार कराया जाए। उन्होने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कोई भी पलंग खाली न रहे। इन केन्द्रों की क्षमता का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं को मिलने वाली राशि का समय पर भुगतान कराने के निर्देश भी दिये। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने रहटगांव एवं टिमरनी के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में निर्धारित लक्ष्य से कम बच्चे भर्ती किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और सुधार के निर्देश दिये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी बैठक में दिये। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अंधत्व निवारण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 9 मई कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं । उन्होने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का सही समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जाए, ताकि प्रसव के समय उन्हें कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव से कुछ दिन पूर्व ही शासकीय अस्पताल में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पोषण पुनर्वास केन्द्रों की क्षमता का अधिकतम उपयोग करें
कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर उनका उपचार कराया जाए। उन्होने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कोई भी पलंग खाली न रहे। इन केन्द्रों की क्षमता का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं को मिलने वाली राशि का समय पर भुगतान कराने के निर्देश भी दिये। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने रहटगांव एवं टिमरनी के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में निर्धारित लक्ष्य से कम बच्चे भर्ती किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और सुधार के निर्देश दिये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी बैठक में दिये। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अंधत्व निवारण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।विज्ञापन
विज्ञापन