Mon 22 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने यूरिया के रैक पाईंट व डबल लॉक केन्द्रों का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Thu, Jun 26, 2025 / Post views : 398

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने यूरिया के रैक पाईंट व डबल लॉक केन्द्रों का निरीक्षण किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 26 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को हरदा जिले के रैक पाईन्ट पर एच.यू.आर.एल. कम्पनी की 2700 मैट्रिक टन की यूरिया रैक का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से रैक वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार 70 प्रतिशत शासकीय तथा 30 प्रतिशत निजी विक्रेताओं को यूरिया का वितरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने विपणन संघ एवं एम.पी. एग्रो के डबल लॉक केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों को वितरित की जा रही खाद व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होने गोदाम प्रभारी एवं जिला अधिकारी को किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने इस दौरान गोदाम के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी श्री योगेश मालवीय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें