Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह और एस.पी. श्री चौकसे ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 252

Share:
कलेक्टर श्री सिंह और एस.पी. श्री चौकसे ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया शहर के प्रमुख चौराहों पर रात्रि में अलाव जलाने के दिए निर्देश     हरदा 13 दिसंबर 2024, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने शुक्रवार रात को हरदा शहर के बस स्टैंड परिसर में नगर पालिका हरदा द्वारा संचालित "रैन बसेरा" का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने रैन बसेरे में सीसीटीवी संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को रैन बसेरे में आने वाले यात्रियों के लिए बिस्तर, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने इस दौरान बस स्टैंड परिसर में पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था पुन प्रारंभ करने के संबंध में भी निर्देश दिए।        इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था देखी, और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक चौराहों पर शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए रात्रि काल में अलाव की व्यवस्था की जाए। उन्होंने घंटाघर पहुंचकर वहां अलाव की व्यवस्था भी देखी।         कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने खंडवा रोड स्थित संत रविदास चौराहा पहुंचकर वहां पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था फिर से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पाटीदार ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि शहर के प्रताप टॉकीज चौराहा, टांक चौराहा, वृद्ध आश्रम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व घंटाघर सहित प्रमुख चौराहों पर शीत ऋतु में रात्रि काल के लिए अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें