Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने एकलव्य आवासीय स्कूल में विद्यार्थियों से चर्चा की

Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 264

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने एकलव्य आवासीय स्कूल में विद्यार्थियों से चर्चा की हरदा 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को रहटगांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय में हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री कक्षाओं के विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिये नियमित तैयारी जरूरी है। जो विषय कठिन लगे, उसमें नियमित अध्ययन करें। उन्होने कहा कि गणित एवं भौतिक शास्त्र जैसे विषयों में नियमित अभ्यास जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुश्री सोनिया आनन्द, एसडीएम श्री महेश बड़ोले व जिला संयोजक डॉ. कविता आर्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी कि इस वर्ष अच्छी मेहनत कर अपने मनवांछित कोर्स में प्रवेश के लिये तैयारी कर लें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों के लिये कक्षा दसवी और बारहवीं अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के कारण इन दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों पर काफी मानसिक दबाव रहता है, लेकिन नियमित अध्ययन कर विद्यार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्ड्री की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नम्बर ला सकते हैं। उन्होने कहा कि इस वर्ष का आपका परिश्रम आपके भावी कॅरियर तय करेगा। अतः मन लगाकर बिना किसी तनाव के पढ़ें। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को समझाईश दी कि बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नम्बर लाकर आप अपना भविष्य सुधार सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें