Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूँ व चना उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 280

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूँ व चना उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण हरदा 28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को टिमरनी तहसील के ग्राम करताना, तजपुरा व सोनखेड़ी स्थित गेहूँ व चना उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री जवाहरलाल कास्दे, जिला आपूर्ति अधिकारी व सहायक पंजीयक सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया, एसडीएम श्री महेश बड़ोले, तहसीलदार डॉ. प्रमेश जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। तुलाई का कार्य समय पर शुरू करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन केन्द्र पर आये किसानों से भी चर्चा की। उन्होने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्र पर तौल कांटे, पर्याप्त संख्या में हम्माल और बारदाने की उपलब्धता, नमी मापक यंत्र की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से गेहूँ व चना तुलाई का कार्य प्रारम्भ हो जाए ताकि किसानों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़े और जिस दिन किसान आये, उसी दिन उसकी फसल तुल जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री बड़ोले को निर्देश दिये कि क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का सुबह के समय नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाओं पर नजर रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें